Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हुगली जिले के सप्तग्राम से तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता तपन दासगुप्ता ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

19 Jul 2026

पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत

हुगली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हुगली जिले के सप्तग्राम से तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता तपन दासगुप्ता ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि वह सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे और भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

तपन दासगुप्ता मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी के चार दशक पुराने राजनीतिक सहयोगियों में रहे हैं। उन्होंने लगभग 40 वर्षों तक ममता बनर्जी के साथ राजनीतिक सफर तय किया। तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान वह दो बार मंत्री रहे। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, हुगली जिला तृणमूल अध्यक्ष, फुरफुरा शरीफ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, पशुपालन विभाग तथा वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाई।

हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद से वह पार्टी नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे थे, हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कभी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया। बाद में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी असित मजूमदार को हुगली-श्रीरामपुर संगठनात्मक जिला तृणमूल अध्यक्ष बनाए जाने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई।

तृणमूल कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते हुए रविवार को तपन दासगुप्ता ने कहा कि मैं तृणमूल कांग्रेस के गठन के पहले दिन से पार्टी के साथ था और शुरुआती पांच नेताओं में मेरा नाम शामिल था। इतने वर्षों तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद मुझे किनारे कर दिया गया। आज हुगली में धनियाखाली और चंडीतला को छोड़कर तृणमूल का जनाधार लगभग समाप्त हो चुका है। पार्टी बिखर गई है और जनता का विश्वास खो चुकी है। अब तृणमूल एक छोटी-सी पार्टी बनकर रह गई है। जब राजनीति व्यवसाय बन जाती है, तो किसी भी दल का यही हाल होता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। साथ ही उन्होंने भविष्य में भाजपा में शामिल होने की संभावना जताया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा म
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हुगली जिले के सप्तग्राम से तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता तपन दासगु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News